एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले: अगले विधानसभा चुनाव में एमवीए ही सत्ता में आएगी

India Latest News

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अगले विधानसभा चुनाव के बाद महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ही सत्ता में वापस आएगी। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वे किसी को उपेक्षित या दरकिनार महसूस न कराएं। जब हम बैठकर बात करते हैं तो ऐसा कोई मामला नहीं उठाया जाता है।

यूपीए के नेतृत्व के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैंने कई बार कहा है कि मुझे यह जिम्मेदारी लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैंने संजय राउत की संपत्तियों को कुर्क करने के मामले को प्रधानमंत्री के सामने रखा। अगर कोई केंद्रीय एजेंसी इस तरह का कदम उठाती है तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई क्योंकि वह सरकार के खिलाफ बोलते हैं?

Leave a Reply