गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रविवार एक शख्स ने सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला कर दिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आरोपी का नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी है। अपराधी घटना के जरिए कोई बड़ा संदेश देना चाहता था। दूसरी तरफ, मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर दौड़ पड़े। गोरखपुर से लखनऊ तक अफसरों के मोबाइल फोन घनघनाने लगे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय से पूरी घटना की जानकारी ली गई है।