तलाक के बाद पूर्व पति ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

Hisar

हिसार। शहर के एक सैलून में काम करने करने वाली युवती ने अपने पूर्व पति पर शादी का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि पूर्व पति आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह शहर के एक सैलून में काम करती है। मेरी शादी साल 2019 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद पति व सास ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मैंने पति व सास के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी और अदालत में घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया। बाद में राजीनामा होने पर मुकदमा वापिस ले लिया। अगस्त 2021 में हमारा तलाक हो गया था। पूर्व पति ने अगले ही दिन मुझसे फोन पर माफी मांगी और बोला कि मैं तुमसे मिलना चाहता हूं। वह अगले दिन हमारे सैलून पर आया और माफी मांगकर कहा मैं तुमसे दोबारा शादी करना चाहता हूं। वह हर तीन-चार दिन में मेरे पास आने लगा। उसने कहा कि मैंने तुम्हारे साथ अलग रहने के लिए दूसरा मकान ले लिया है। सितंबर 2021 में मुझे अंगूठी पहनाकर कहा कि आज से तुम मेरी मंगेतर बन गई हो, और जल्द ही हम शादी कर लेंगे। 9 फरवरी को वह मुझे डाबड़ा चौक के पास होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे साथ गलत काम किया। उसने 27 फरवरी को शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि अगर, इस बारे में किसी को कुछ बताया तो तुम्हारी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Leave a Reply