भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, कहा- भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन के बारे में विचार करे कांग्रेस

Haryana Politics

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज बड़ा बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन करने पर विचार करना चाहिए। उन्‍होंने इस बार पर भी आपत्ति जताई कि पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं को जी-23 ग्रुप के रूप में पेश किया जाता है।

हुड्डा ने कहा कि जी-23 के बारे में कहा कि यह पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं का समूह है, जो राष्टीय स्तर पर कांग्रेस की मजबूती के पक्षधर हैं। सोनिया गांधी इन सभी नेताओं की लीडर हैं। हुड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस यदि भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ती तो वहां के चुनाव नतीजे अलग तरह के होते। भविष्य में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां की राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से कांग्रेस द्वारा गठबंधन करने के विकल्प खुले रखे जाने चाहिए।

Leave a Reply