पुलिस ने मौके से नवीन और सनौली थाना क्षेत्र के गढ़ीबेसक निवासी गय्यूर को गिरफ्तार किया।

यूपी और हरियाणा की सीमा से शामली पुलिस ने स्मैक की खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के गढ़ी बेसक निवासी गय्यूर समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं तीन तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दावा किया है कि स्मैक की यह खेप कोरियर के माध्यम से राजस्थान से मंगवाई गई थी। खेप पानीपत और आस-पास के जिलों में सप्लाई की जानी थी। शामली पुलिस ने स्मैक की अनुमानित कीमत 4.10 करोड़ रुपये होने का दावा किया है। शामली पुलिस की कार्रवाई के बाद सनौली थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई है और नेटवर्क की जड़ें खंगालने में जुटी है।