सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन:12 साल बाद किसी भारतीय महिला शटलर ने खिताब अपने नाम किया, चाइना की ZY वांग को दी मात

Latest News

भारत को डबल ओलिंपिक मेडल दिलाने वाली शटलर पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन सुपर 500 सीरीज खिताब जीत लिया है। उन्होंने रोमांचक फाइनल में चीन की ZY वांग को 21-9, 11-21, 21-15 से हराया। सिंधु ने पहली बार सिंगापुर ओपन जीता है।

27 साल की सिंधु ने साल का तीसरा टूर टाइटल जीता है। इससे पहले हैदराबादी खिलाड़ी ने सैय्यद मोदी और स्विस ओपन जीता था। वे पिछले महीने हुए मलेशिया ओपन और मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल राउंड से हारकर बाहर हो गई थीं।