चंडीगढ़। पंजाब में पूर्व विधायकों को सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन-भत्ते देने का नियम बना चुकी आम आदमी पार्टी (आप) अब हरियाणा में भी इसी राह पर चल पड़ी है। हाल ही में आप में शामिल हुए पूर्व मंत्री और चार बार के विधायक निर्मल सिंह ने घोषणा की है कि वह तीन कार्यकाल की पेंशन छोड़ रहे हैं। वह केवल एक कार्यकाल की पेंशन लेंगे।
निर्मल सिंह ने कहा कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को लिखित रूप में सूचित करेंगे। शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता के साथ पत्रकारों से बातचीत में निर्मल सिंह ने यह जानकारी दी।