कुमारी सैलजा बोलीं- महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए उछाला चंडीगढ़ का मुद्दा, कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी

Haryana Politics

हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी राजधानी चंडीगढ़ का मामला उठाया है। हम पंजाब को मजबूती से जवाब देंगे। हरियाणा का चंडीगढ़ पर पूरा हक है। सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) का पानी भी हरियाणा को दिया जाए। 

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जनता के लिए सड़कों पर उतरेगी। विधानसभा चुनाव में हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामनिवास राड़ा सैनी के आवास पर मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश हर मामले में पिछड़ता जा रहा है। प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है। भाजपा ने तानाशाही व मनमानी की सभी हदें पार कर दी हैं। चुनाव खत्म होने के एक माह में पेट्रोल-डीजल के दाम में 9 से 10 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Leave a Reply