दिल्ली की कोर्ट ने ओमप्रकाश चौटाला को सजा सुनाते हुए किया अंग्रेजी की कहावत का जिक्र

Latest News

Om Prakash Chautala Verdict: दिल्ली की कोर्ट ने ओमप्रकाश चौटाला को सजा सुनाते हुए किया अंग्रेजी की कहावत का जिक्र

Author: Jp YadavPublish Date: Sat, 28 May 2022 06:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 May 2022 06:53 AM (IST)

Om Prakash Chautala Verdict: दिल्ली को कोर्ट ने ओमप्रकाश चौटाला को सजा सुनाते हुए किया अंग्रेजी की कहावत का जिक्र

Om Prakash Chautala Verdict दिल्ली की एक अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के मुखिया ओम प्रकाश चौटाला को शुक्रवार को चार साल जेल की सजा सुनाई।

नई दिल्ली । आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली की राउज एवेन्य कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को 4 साल की सजा के साथ 50 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना भी लगाया है।विशेष न्यायाधीश विकास ढल ने 1993 से 2006 तक आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ओम प्रकाश चौटाला पर 50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, सजा सुनाते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट के विविशेष न्यायाधीश विकास ढल ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने भारत के संविधान की शपथ लेकर भी अपने निजी हितों को बढ़ावा दिया, जबकि उन्होने शपथ ली थी कि वह लोगों के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे।

विशेष न्यायाधीश विकास ढल ने एक अंग्रेजी कहावत का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘शक्ति भ्रष्ट करती है, पूर्ण शक्ति बिल्कुल भ्रष्ट करती है’ यह ओम प्रकाश चौटाला पर पूरी तरह से लागू होती है। कोर्ट ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला पर सजा में नरमी न बरतने का एक अन्य कारक है कि लोकसेवकों द्वारा पद के दुरुपयोग के संभावित अपराधियों को एक मजबूत संदेश दिया जा सके कि वे अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग करके संपत्ति अर्जित करते हैं, तो न केवल उन्हें भारी सजा दी जाएगी, बल्कि उनकी अर्जित संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी।