देश के इन हिस्सों में होगी तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के भी आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Latest News

नई दिल्ली,  पिछले कई दिनों से मौसम सुहाना होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान पूरे देश में लू चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। इसी अवधि के दौरान अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों में बिहार, झारखंड, और ओडिशा में भी तेज हवाओं के चलने के साथ ही छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 28, 30 और 31 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने का अलर्ट है। आइएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।