नेपाल में तारा एअर का विमान लापता:सुबह 9.55 बजे पोखरा से जोमसोम के लिए भरी थी उड़ान, 22 यात्रियों में 4 भारतीय

Latest News

नेपाल की तारा एअर का 9NAET डबल इंजन एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद से लापता है। इसमें 3 क्रू मेंबर समेत 19 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें से 4 भारतीय हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरक्राफ्ट में सवार भारतीयों के नाम अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी हैं।

नेपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, अल्फा इको टैंगो कॉल साइन वाले इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए रविवार सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी। जिसे 10:20 बजे लैंड करना था, लेकिन वह 11 बजे के बाद भी संपर्क में नहीं आया। विमान को खोजने सर्च ऑपरेशन जारी है।

खोज में लगे सेना के हेलीकॉप्टर
नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि सेना का एक MI-17 हेलीकॉप्टर हाल ही में लेटे, मस्टैंग के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने कहा- हो सकता है कि इनमें से किसी इलाके में विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया हो। वहीं, नेपाल के गृह मंत्रालय ने लापता विमान की तलाश के लिए 2 हेलीकॉप्टर लगाए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदिंद्र मणि पोखरेली ने कहा- नेपाल के गृह मंत्रालय ने लापता विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा में दो होलीकॉप्टर लगाए गए हैं।

जर्मनी के यात्रियों सहित कुल 22 लोग थे सवार
तारा एअर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के मुताबिक, 3 क्रू मेंबर सवार थे। यात्रियों में 13 नेपाली, 4 भारतीय और 2 जर्मन यात्री भी थे। ATC से संपर्क टूटने के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की गई। भारतीयों के अलावा 15 अन्य यात्रियों के नाम सामने आए हैं- इंद्र बहादुर गोले, पुरुषोत्तम गोले, राजन कुमार, मिल ग्रांट, बसंत लामा, गणेश नारायण, रवीना श्रेष्ठा, रश्मी श्रेष्ठा, रोजीना श्रेष्ठा, प्रकाश सुनवार, माकर बहादुर तमांग, रम्या तमांग, सुकुम्या तमांग, तुलसादेवी तमांग और युवी विल्नर।