नई दिल्ली, एजेंसियां। तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने आज हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की बैठक के दौरान सौर परियोजना को लेकर एक बड़ा समझौता भी हुआ। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने नेपाल की जलविद्युत विकास परियोजनाओं में भारतीय कंपनियों की अधिक भागीदारी पर भी सहमति व्यक्त की है और अब नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य बन गया है।