चंडीगढ़। हरियाणा के हिसार जिले के मिर्चपुर में कुछ साल पहले हुई घटना के पीडि़तों ने अपने बेहतर पुनर्वास के लिए हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनके पुनर्वास की अब तक समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। उनकी हालत भिखारियों से बदतर है।
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में हरियाणा के मिर्चपुर कांड के पीड़ितों के पुनर्वास संबंधी याचिका पर सुनवाई हुई। पीड़ितों की तरफ से हाई कोर्ट में अर्जी देकर बताया गया कि सरकार उनकी उचित पुनर्वास नहीं कर रही है। सैंकड़ों लाेग अभी भी टेंट में अस्थायी तौर पर रह रहे हैं। उनको अभी तक पक्के मकान नहीं दिए गए हैं।