मूसेवाला की याद में सिरसा में बनेगा म्यूजिक स्कूल और पार्क, हरियाणा सरकार भी करवाएगी मामले की जांच

Latest News

पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की याद में हरियाणा के सिरसा जिले के मंडी डबवाली में एक पार्क और म्यूजिक स्कूल बनाया जाएगा। यह एलान जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने किया। जजपा के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। 

जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि दुनियाभर में सिद्धू मूसेवाला के चाहने वाले हैं। दिग्विजय ने कहा कि हमने एक बड़े कलाकार को खोया है और यह समूचे राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की याद में हरियाणा के मंडी डबवाली में एक पार्क और म्यूजिक स्कूल बनाया जाएगा।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आठ जून को सिद्धू मूसेवाला के भोग के बाद परिवार की मांग और उनकी शिकायत पर हरियाणा सरकार मामले में अलग से जांच करेगी क्योंकि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हरियाणा के कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। साथ ही दिग्विजय ने कहा कि परिवार ने मांग की है कि भोग के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में दोबारा केंद्र सरकार से बातचीत की जाए ताकि मामले की जांच में और सख्ती बरती जाए।