लाउडस्पीकर विवाद: एमएनएस ने शिवसेना भवन के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

India Politics

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने रामनवमी के मौके पर शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है।  इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद शिवसेना भवन के बाहर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। बता दे कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले चेतावनी देते हुए कहा था कि मस्जिदों के बाहर से लाउडस्पीकर हटाए जाएं नहीं तो वे मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। जिसके बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में कानून का राज चलेगा।

Leave a Reply