केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को हरियाणा के सोनीपत पहुंचें है। वह यहां 2871.80 करोड़ रुपये की पांच सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 334बी, 352ए, 709ए व जीटी रोड पर चौड़ीकरण के बाद तैयार करीब 46 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग शामिल है। इनमें एनएच 334 बी के दोनों खंडों पर यातायात शुरू किया जा चुका है। सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी मैदान में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद हैं। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. वीके सिंह समेत सभी स्थानीय सांसद मौजूद हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 जीटी रोड पर राई से पानीपत के सिवाह तक के सड़क मार्ग को चौड़ीकरण के बाद लोकार्पित किया जाना है। यहां पर गन्नौर क्षेत्र के गांव बड़ी व समालखा के गांव पट्टीकल्याणा के पास दो बड़े पुल निमार्णाधीन हैं। दोनों पुलों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। 297 किलोमीटर लंबी 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हरियाणा को सौगात दी है।