हिसार में रोडवेज के नीचे आई छात्रा:बस स्टैंड में चढ़ते वक्त गिरी, ऊपर से टायर गुजरने के कारण मौत

Latest News

हिसार के बरवाला में रोडवेज की बस के नीचे आने से 19 वर्षीय छात्रा की मौके पर मौत हो गई। छात्री की मौत पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और उन्होंने बस को घेर लिया। हालांकि बस के ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा रोडवेज बस के पिछले टायर के नीचे आई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।