Pakistan Political Crisis : सुबह होते ही इमरान के करीबी के घर पर छापेमारी, बिना इजाजत मुल्क न छोड़ने की चेतावनी

Latest News World

पाकिस्तान की सियासत में देर रात काफी उठापटक हुई। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से बचने के लिए संसद के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर ने अपने पद तक से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद रात करीब 12ः40 पर मतदान हुआ और विपक्ष के पक्ष में 174 वोट पड़े। इसी के साथ इमरान खान सत्ता से बाहर हो गए। नेशनल असेंबली का अगला सत्र सोमवार को बुलाया गया है। 

सेना तैनात, बिना इजाजत मुल्क न छोड़ने की चेतावनी

सरकार जाने के बाद रविवार सुबह इस्लामाबाद में सेना तैनात कर दी गई है। चेतावनी जारी की गई है कि, कोई भी नेता या अधिकारी बिना मंजूरी के मुल्क नहीं छोड़ सकेगा। सभी एयरपोर्ट को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 

Leave a Reply