पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। मोदी ने गुरुवार यानी 14 जुलाई को ही सुष्मिता से अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। इसके बाद से ही ललित को काफी ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते पर हुई ट्रोलिंग पर लिखा, ‘मीडिया मुझे ट्रोल करने के लिए इतना जुनूनी क्यों है। मुझे जाहिर तौर पर 4 गलत तरीकों से टैग किया जा रहा है। क्या कोई मुझे समझा सकता है? मुझे लगता है कि हम अभी भी मीडिएबल एज में ही रह रहे हैं कि दो लोग दोस्त नहीं हो सकते हैं और फिर अगर केमिस्ट्री सही है और समय अच्छा है, तो यह जादू हो सकता है।