चंडीगढ़। हरियाणा में शिक्षा विभाग द्वारा आनलाइन ट्रांसफर ड्राइव की प्रक्रिया पूरी कर शिक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभाग की ओर से तबादला आदेशों के बारे में जानकारी देते हुए सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक डा. अंशज सिंह ने बताया कि ट्रांसफर ड्राइव को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास जारी थे। कुछ तकनीकी कारणों के चलते ड्राइव पूरी करने में समय लगा, लेकिन अब विभाग की ओर से अधिकतर शिक्षकों को उनकी पसंद के मुताबिक स्कूल आवंटित किए गए हैं।