रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक और युद्ध की आहट आने लगी है। ये युद्ध दुनिया के शक्तिशाली देशों में शुमार चीन और उसके पड़ोसी मुल्क ताइवान के बीच हो सकता है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का भी बयान सामने आया है। क्वाड बैठक में शामिल होने के लिए जापान पहुंचे बाइडन ने सख्त लहजे में कहा कि अगर चीन की ओर से ताइवान पर हमला किया जाता है तो अमेरिका मिलिट्री एक्शन लेगा।
आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला, आखिर चीन और ताइवान के बीच युद्ध जैसे हालात क्यों बन रहे हैं? चीन ने क्या प्लानिंग की है और इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का क्या मतलब है?