कांग्रेस की रैली : पूर्व CM हुड्डा का ऐलान- सरकार बनी तो 6 हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन देंगे

Politics

हरियाणा के फतेहाबाद में रविवार को कांग्रेस की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 6 हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन देंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा-जजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

पूर्व सीएम हुड्‌डा ने कहा कि वर्तमान भाजपा-जजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। विकास, शिक्षा, रोजगार में जिले का साथ प्रदेश बुरी तरह पिछड़ गया है। स्कूलों में मास्टर में नहीं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं और ऑफिसों में कर्मचारी नहीं हैं। जिन्हें बच्चों को पढ़ना चाहिए वो नशा कर रहे हैं। सरकार की संरक्षण में ये सब हो रहा है। रोज हत्या, लूट और डकैती की वारदात हो रही हैं। कानून नाम की कोई चीज नहीं है। रोजाना नए-नए घोटाला सामने आ रहे हैं और प्रदेश कर्ज में डूब गया है। रैली फतेहाबाद स्थित नई सब्जी मंडी में सुबह 11 बजे शुरू हुई। रैली में पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, कैप्‍टन अजय यादव भी पहुंचे।