चंडीगढ़, BJP-JJP Alliance: हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव अकेले लड़ने के भाजपा के फैसले के बाद उसकी सहयोगी पार्टी जजपा अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। भाजपा ने जजपा को भले ही शहरी निकाय के चुनावी रण से अलग कर दिया, लेकिन संकेत हैं कि उसकी (जजपा) की कोशिश भाजपा के साथ पूरे पांच साल तक सत्ता के गठबंधन में बने रहने की है। वह भाजपा से टकराव टाल सकती है।
विदेश से लौटने के बाद दुष्यंत चौटाला तैयार करेंगे रणनीति, शहरी निकाय चुनाव से दूरी बनाए रखना संभव, पंचायत चुनाव लड़ेंगे
संभव है कि जजपा शहरी निकाय चुनाव न लड़ने का फैसला लेकर भाजपा के साथ संभावित टकराव टाल सकती है। जजपा का यह कदम भाजपा के साथ सरकार में लंबा चलने का रास्ता तैयार कर सकता है। इससे जजपा को पंचायत चुनाव खुद के बूते लड़ने की तैयारी करने का मौका मिलेगा। भाजपा भी पंचायत चुनाव अकेले लड़ने वाली है।