चंडीगढ़। पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहे मनप्रीत बादल और एक पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने सरकारी कोठियां खाली कर दी हैं, लेकिन दोनों मंत्रियों की कोठियों का लाखों का सामान गायब है। कोठियों से सरकारी सामान फर्नीचर व इलेक्ट्रिक आइटम कम मिला है।
कोठी खाली करते समय उक्त सामान साथ चला गया या फिर सामान चोरी हो गया इस पर कुछ भी साफ नहीं है। कम मिले सामान में कुर्सियां, सोफा, डाइनिंग चेयर, डाइनिंग टेबल, फ्रिज, पंखे आदि हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर व उप मंडल इंजीनियर ने दोनों पूर्व मंत्रियों के घर से मिले कम सामान की जानकारी विधानसभा के सचिव को पत्र लिख कर दी है।