पाक पीएम का आखिरी दांव: इमरान ने की युवाओं से हड़ताल की अपील, कहा- शाहबाज पीएम बने तो अमेरिका की गुलामी करेंगे

Politics World

पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के विश्वास मत से एक दिन पहले प्रधानमंत्री इमरान ने एक सार्वजनिक संबोधन करते हुए एक बार फिर अमेरिका पर उंगली उठाते हुए विपक्ष पर हमला बोला है। संबोधन के दौरान उन्होंने कथित गुप्त दस्तावेज का जिक्र किया जिसे लेकर उनका दावा है कि उन्हें हटाने की साजिश के तहत इसे अमेरिका से जारी किया गया है। इमरान खान ने कहा कि हमारी संसद समिति ने भी इस आधिकारिक दस्तावेज को देखा है, जिसमें कहा गया है कि अगर आप इमरान को हटाते हैं तो आपके अमेरिका के साथ अच्छे संबंध होंगे।

Leave a Reply