हांसी में बोलेरो ड्राइवर से 2.50 लाख रुपए छीने:फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बता कर गाड़ी में बैठे

Latest News

हांसी में बरवाला रोड पर चैनत गांव में एक पिकअप ड्राइवर का अपहरण कर कुछ युवकों ने 2.50 लाख रुपए छीन लिए। युवकों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। उसके साथ मारपीट भी की गई। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

टोहाना निवासी सुभाष ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के चंद्रभान की बोलेरो पिकअप पर ड्राइवर है। यह पिकअप चौलामण्डलम फाइनेंस कम्पनी से लोन पर है। 10 मार्च को सतेन्द्र व उसके साथियों से बातचीत करवाकर गाड़ी को छोड़ दिया था और कहा था कि अब आपको किस्त के लिए आगे कोई परेशान नही करेगा क्योंकि आपकी किस्त आ चुकी है।

11 मार्च को वह सनियाना कर हरीश के साथ रोहतक से सब्जी मटर बेच कर 2.50 लाख रुपए लेकर घर की तरफ आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह चैनत से करीब तीन किलोमीटर बरवाला की तरफ निकले थे। एक रिट्ज कारने उनका रास्ता रोक लिया। गाड़ी रोकने के बाद चोलामण्डल फाइनेंस एजेन्ट महेन्द्र से अजय व एक अन्य से भी बात करवाई।

तब महेन्द्र ने अजय व अन्य को बतलाया की इनकी किस्त आ चुकी है। गाड़ी को मत ले जाना। फिर भी उन्होंने गाड़ी की किस्त ना भरने की एवज मे उन्होंने उनके साथी हरिश को जबरदस्ती अपनी रिट्ज मे बिठा लिया। एक फाइनेंसर अजय जबरदस्ती बोलेरो पिकअप मे कंडक्टर साइड बैठ गया। वे गाड़ी को हांसी की तरफ ले जाने लगा। इसी दौरान फिर महेन्द्र का फोन आ गया व उन्होंने अजय से बात करवाई तो अजय ने फोन अपने पास रख कर उससे मार पिटाई की।

इस दौरान बोलेरो पिकअप का संतुलन बिगड़ गया व हांसी की तरफ से आ रहे डंपर मे जा लगी। दोनों घायल हो गए। उन्हें शक है कि अजय व उसके साथी चोलामण्डल फाइनेंस के कर्मचारी नही हैं।